{"_id":"59e254b54f1c1b69678b5b22","slug":"101508005045-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि पालमपुर में पढ़ रहे छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि विवि पालमपुर में पढ़ रहे छात्र की डूबने से मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरूखी(कांगड़ा)। इलाके में गांव रजोट-करोड़ी के बीच बहने वाले खड्ड में कृषि विवि पालमपुर में पढ़ रहे एक छात्र की मौत हो गई है। युवक विवि में अंतिम सत्र में पढ़ाई कर रहा था। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ यहां पर घूमने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कृषि विवि पालमपुर में फाइनल ईयर में पढ़ रहा लखन पटियाल (20) दोस्तों के साथ पंचरुखी के रजोट में पहुंचे। वहां पर उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद वे साथ लगती औबा खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने चले गए। इस दौरान लखन पटियाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
बताया जा रहा है कि किसी भी युवक को तैरना नहीं आता था। वे खड्ड के किनारे ही नहा रहे थे। लेकिन, मृतक छात्र गहरे पानी में चला गया। इस पर उसके एक दोस्त ने उसे खींचने की भी
विज्ञापन
कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। उसे बड़ी मुश्किल से अचेत अवस्था में पानी से निकाला और पंचरुखी अस्पताल ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पंचरुखी थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने छात्रों के भी बयान लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।