{"_id":"5e1e047c8ebc3e4ae64c2084","slug":"crime-kangra-news-sml3210069107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए ठगी के आरोपी
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा के एक युवक को बैंक में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के मामले में ज्वालामुखी पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अक्तूबर में दर्ज हुए इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही थी। पकड़े गए चार आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पटना और रांची में दबिश देकर दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों में चंद्रमणि 16 और बहादुर कुमार महतो 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। पुलिस को शक है कि यह एक बड़ा गिरोह है और इसके तार अन्य लोगों के साथ जुड़े हैं, जो काफी समय से लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनके साथ ठगी कर रहा है। डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में अब तक छह गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों में संजीव कुमार निवासी वेहा पनसाई नादौन (हमीरपुर), वीरेंद्र कुमार निवासी सिहाल (फतेहपुर), राधेश्याम निवासी खारसी ब्राह्मणा जिला बिलासपुर, विशाल डोगरा निवासी बनखंडी देहरा, चंद्रमणि निवासी जमुही (बिहार) व बहादुर कुमार महतो (रांची झारखंड) शामिल हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
अक्तूबर में मुकेश कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी अंब डोली ने ज्वालामुखी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि संजीव कुमार निवासी वेहा पनसाई नादौन, बोध निवासी सिल्ह फतेहपुर व श्याम और विशाल, वीरेंद्र, जितेंद्र, अमन, अनुराग व धर्मेंद्र निवासी पटना ने उसे अपने जाल में फंसाया और उसे बैंक में नौकरी दिलाने के एवज में लाखों की धोखाधड़ी की। इस मामले में मुकेश ने शिकायत में बताया था कि अगस्त 2018 में वह पटना की टीम व स्थानीय युवकों के संपर्क में आया और इन सभी ने इसे बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
इस एवज में एक मोटी रकम करीब सात से आठ लाख रुपये नौकरी लगवाने के लिए इन लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद उपरोक्त आरोपी मुकेश को नौकरी दिलवाने पटना ले गए और फर्जी बैंक में ड्रेस व आई कार्ड बनाकर नौकरी लगवा दी गई। कुछ दिन बाद ही मुकेश को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है, जब उसने उपरोक्त व्यक्तियों से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी के साथ भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद थक हारकर मुकेश ने थाना ज्वालामुखी में इनके मामला दर्ज करवाया था।