{"_id":"68979a7faa47a0c7dd0a3a4c","slug":"cowshed-should-be-constructed-in-every-panchayat-narendra-dhiman-kangra-news-c-95-1-ssml1008-190116-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पंचायत में हो गोशाला का निर्माण : नरेंद्र धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पंचायत में हो गोशाला का निर्माण : नरेंद्र धीमान
विज्ञापन
अक्षित मेहरा को प्रदेश विद्यार्थी प्रमुख, निखिल को जिला कांगड़ा युवा गोरक्षा प्रमुख बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। शिवसेना हिंद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को कांगड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता शिव सेना हिंद के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र धीमान ने की। बैठक में प्रदेश में बढ़ती गो तस्करी और बेसहारा गोवंश के सड़कों पर दुर्घटना का शिकार होने पर विशेष तौर पर चर्चा की गई। नरेंद्र धीमान ने सरकार से मांग की है कि सभी पंचायतों में गोशाला का निर्माण किया जाए। साथ ही गोबर से खाद बनाने और गो मूत्र से कीटनाशक बनाने का लघु उद्योग भी हर गोशाला के साथ बनाया जाएं, जिससे गोशालाएं आत्मनिर्भर हो सकें। बैठक में संगठन से काफी समय से जुड़े युवाओं को उनके दायित्व सौंपे गए। इसमें अक्षित मेहरा को प्रदेश विद्यार्थी प्रमुख, निखिल को जिला कांगड़ा युवा गोरक्षा प्रमुख, हिमांशु गुप्ता को जिला कांगड़ा युवा प्रचार प्रसार प्रमुख और हैप्पी को जिला कांगड़ा विद्यार्थी प्रमुख बनाया गया है।
इसके साथ ही शिवम को जिला कांगड़ा अखाड़ा प्रमुख, साहिल को कांगड़ा विधानसभा युवा प्रमुख, अभिजीत को कांगड़ा विधानसभा युवा सह प्रमुख, अक्षय को कांगड़ा विधानसभा युवा गोरक्षा प्रमुख बनाया गया है। वहीं, कृष को कांगड़ा विधानसभा युवा समरसता प्रमुख, आर्यन को कांगड़ा विधानसभा अखाड़ा प्रमुख, रक्षित को कांगड़ा विधानसभा युवा मठ मंदिर प्रमुख, विवेक को कांगड़ा विधानसभा विद्यार्थी प्रमुख, कृष्व को कांगड़ा विधानसभा युवा सह प्रमुख, यश को कांगड़ा विधानसभा युवा धर्मरक्षा प्रमुख और युवराज को कांगड़ा विधानसभा युवा प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाया गया है।