फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Counting of temple offerings should be done under government supervision: Committee

सरकार की निगरानी में हो मंदिर के चढ़ावे की गणना : समिति

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Counting of temple offerings should be done under government supervision: Committee
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए अघंजर महादेव ट्रस्ट के पदा​धिकारी। संवाद
धर्मशाला। श्री अघंजर महादेव मंदिर सेवा समिति घनियारा ने मंदिर में अव्यवस्था के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। मंदिर सेवा समिति ने तहसीलदार से मंदिर में फैली अव्यवस्था को लेकर शिकायत भी की है।
विज्ञापन

वीरवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंदिर कमेटी के महासचिव मोहिंद्र अवस्थी, अधिवक्ता चंद्रशेखर महाजन, रामस्वरूप, सुभाष चंद, राम चंद और रमेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि मंदिर में प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की ओर से पूर्व में दानपात्र रखे गए थे लेकिन यहां पर एक महंत ने इन दानपात्रों को हटाकर निजी दानपात्र रख दिए और श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई जाने वाली राशि अपनी मनमर्जी से खर्च की जा रही है। कमेटी ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि यहां पर पूर्व की भांति सरकारी दानपेटियां रखी जाएं और चढ़ावे की गणना सरकार की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि चढ़ावे की राशि का दुरुपयोग न हो पाए।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कुछ लोगों ने मंदिर के प्रवेशद्वार के सामने सड़क के किनारे अवैध खोखे बना रखे हैं। इससे मंदिर की सुंदरता खराब हो रही है और आए दिन यहां सड़क पर यातायात बाधित होता है। एडीबी की मदद से मंदिर परिसर में पार्किंग बनाई गई, लेकिन महंत ने पार्किंग में एक व्यक्ति तैनात कर रखा है जो वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूलता है। इस राशि का भी आडिट होना चाहिए। मंदिर के महंत ने मंदिर परिसर की भूमि पर कुछ ठेकेदारों को निर्माण सामग्री रखने की अनुमति दे रखी है और आरोप है कि इनसे भी शुल्क वसूला जाता है। मंदिर के पास करीब एक हजार कनाल भूमि है। जिसमें से 381 कनाल भूमि खनियारा में ही है लेकिन इसमें से 200 कनाल भूमि कुछ वर्ष पहले गलत तरीके से हिमाचल सरकार के नाम कर दी गई, जबकि कुछेक भूमि को गैर कानूनी तरीके से बेच दिया गया। मंदिर कमेटी ने प्रदेश सरकार और जमीन खरीदने वाले लोगों के खिलाफ न्यायालय में केस कर रखा है। कमेटी का आरोप है कि मंदिर परिसर में भांग समेत अन्य नशे का सेवन होता है, जिससे यहां आने वाली महिलाओं, बच्चों समेत अन्य श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। मंदिर कमेटी ने सरकार और प्रशासन से मंदिर में व्यवस्था बनाने और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अघंजर महादेव सेवा समिति घनियारा के पदाधिकारी और कमेटी सदस्य कार्यालय में शिकायत लेकर आए थे। इस कमेटी में कुल 19 सदस्य हैं। जिसमें आठ सरकारी और 11 गैर सरकारी सदस्य शामिल हैं। मंदिर कमेटी के इसी माह नए सिरे से चुनाव करवाए जाएंगे। अन्य मामलों की भी पड़ताल की जाएगी।
-गिरी राज ठाकुर, तहसीलदार, धर्मशाला

तहसीलदार धर्मशाला को श्री अघंजर महादेव मंदिर के मामले की जांच पड़ताल के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-संजीव कुमार भोट, एसडीएम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed