फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Counting of buildings and houses coming under the JD of Fourlane should be done soon

शीघ्र पूरी हो फोरलेन की जद में आने वाले भवनों-मकानों की गणना: डीसी

Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Counting of buildings and houses coming under the JD of Fourlane should be done soon
धर्मशाला में मटौर-शिमला और मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण, पेड़ों तथा मकानों, भवन - फोटो : Kangra
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने मटौर-शिमला और मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों, मकानों भवनों इत्यादि की गणना का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

धर्मशाला में डीसी कार्यालय के सभागार में उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन के निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत लंबित मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण कर हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। इसके साथ ही फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले भवनों की लागत का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को फोरलेन से जुड़ी सभी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मटौर-शिमला फोेरलेन के तीन पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में 54 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वहीं मंडी-पठानकोट फोरलेन के तहत पांच पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में 124 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। उपायुक्त ने कहा कि मंडी-पठानकोट तथा मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण के तहत नूरपुर, जवाली, शाहपुर, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर, ज्वालाजी, देहरा उपमंडलों की भूमि चयनित की गई है। उन्होंने कहा कि फोरलन से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करें। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित मंडी-पठानकोट तथा मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed