धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के 38 मामले सामने आए हैं। वहीं, दो बुजुर्ग लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में पालमपुर की 83 वर्षीय बुुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला को 24 दिसंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था और वह हाइपरटेंशन, शुगर आदि बीमारियों से ग्रसित थीं। वहीं, जवाली के हनोटा गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा अस्पताल में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 14 दिसंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में एसबीआई बैंक बडोल का कर्मी, सकरी गांव का व्यक्ति, बड़ी हलेर की बुजुर्ग, शाहपुर के चड़ी का बुजुर्ग, नटेहड़ की महिला, बलदर का युवक, तंगरोेटी का व्यक्ति, डाडासीबा का व्यक्ति, हटली गांव का बुजुर्ग, दाड़ी का व्यक्ति, भलूं गांव की महिला, बीरता का व्यक्ति, सौंट का बुजुर्ग, ढुगियारी का बुजुर्ग, पुराना कांगड़ा के तीन लोग, बलोटा का बुजुर्ग, नाहलना गांव की महिला, तलवार का बुजुर्ग, हरी की बुजुर्ग महिला, ठाकुरद्वारा का बुजुर्ग, बणे दी हट्टी की महिला, पनोल का व्यक्ति, जवाली का बुजुर्ग, रोंखर का व्यक्ति, नगरोटा बगवां के चार लोग, दरंग के दो और ब्रांखर के दो लोग व द्रमण के दोे लोग शामिल हैं।