{"_id":"617c0ff69efb577208374cfa","slug":"corona-case-kangra-kangra-news-sml3887662114","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 स्कूल विद्यार्थियों समेत 114 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 स्कूल विद्यार्थियों समेत 114 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में 59 बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें 52 विद्यार्थी शामिल हैं। मस्तपुर के एक निजी स्कूल के 15 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा एक 39 वर्षीय महिला अध्यापिका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है।
शुक्रवार को जिले में 114 कोरोना के नए सामने आए हैं, जबकि 83 संक्रमितों ने वायरस को मात दी है। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 855 पहुंच गई है, जबकि 1122 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का त्योहार है। इसलिए सभी हंसी खुशी के साथ पर्व को बनाएं, लेकिन इस दौरान कोरोना संक्रमण के नियमों की पालना करें। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर बढ़ रही है, वह चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर से लेकर अब तक कांगड़ा में 161 स्कूलों के 362 छात्र संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 49 अध्यापक भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर तक कांगड़ा में 18 लाख 98 हजार 600 से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इसमें 11 लाख 89 हजार को पहली डोज व सवा छह लाख के लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। कांगड़ा में पहली डोज शत प्रतिशत हो चुकी है, जबकि 61 फीसदी लोग दोनों डोज ले चुके हैं। त्योहारी सीजन में दी गईं छुट्टियां कोरोना चेन को तोड़ने में मददगार होंगी।