{"_id":"6192b04fbaae6d1da2681f28","slug":"corona-case-in-kangra-kangra-news-sml3903532194","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 स्कूली छात्रों सहित जिला में 61 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 स्कूली छात्रों सहित जिला में 61 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्कूल में एक बार फिर छात्र कोरोना संक्रमण का शिकार होने लगे हैं। सोमवार को भी विभिन्न स्कूूलों के 10 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सोमवार को जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 60 नए मामले सामने आए हैं और 47 संक्रमितों ने वायरस को मात दी है।
इसके अलावा जिला में तीन संक्रमित मरीजों की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतकों में पुराना कांगड़ा का 52 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर के झंडेरा गांव का 68 वर्षीय बुजुर्ग और मोली चौक, बनूरी का 67 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इस समय जिला में कोरोना के 398 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टीसीपी स्कूल मैक्लोडगंज कैंट की आठ छात्राएं व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलहारी के दो छात्र संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस लाइन धर्मशाला की महिला कर्मी, बीएसएनएल धर्मशाला कॉलोनी के तीन लोग, संध गांव के तीन लोग, हटवाल के दो लोग, कवारी के दो लोग, बड़ोल के तीन लोग, मंझोटी के दो लोग व अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 51478 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 49916 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं वायरस की चपेट में आने से 1159 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।