{"_id":"6a89ae50bff003726b00905c","slug":"conveyed-a-message-of-zero-tolerance-towards-drugs-kangra-news-c-95-1-kng1018-251612-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशे के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशे के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने का दिया संदेश
Sun, 23 Aug 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजियाना (53 मील) में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता और संवाद कार्यक्रम करवाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम पूजा अधिकारी ने की। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ भाषण दिए और एसडीएम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने कहा कि नशा जीवन को अंधकार में ले जाता है। इसलिए नशे के प्रति शून्य सहनशीलता अपनानी होगी।। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। उधर, आयुष विभाग ने नशा मुक्ति अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धलूं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डॉ. मंजरी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने साथियों व समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली तोमर, प्रधानाचार्या मीनू कुमारी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद