फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Convention center will be built in Dharamshala College with a cost of Rs 5 crore.

Kangra News: धर्मशाला काॅलेज में पांच करोड़ रुपये से बनेगा कन्वेंशन सेंटर

Fri, 27 Sep 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Convention center will be built in Dharamshala College with a cost of Rs 5 crore.
धर्मशाला के राजकीय महाविद्यालय के सभागार में टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवाल में प्रतिभागियों को सम
धर्मशाला। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला काॅलेज में राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए सिरे से पर्यटन विभाग की ओर से एडीबी के तहत कन्वेंशन सेंटर निर्मित किया जाएगा। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी, ताकि यहां पर मेगा इवेंट आयोजित किए जा सकें। वीरवार को राजकीय महाविद्यालय के सभागार में टूरिज्म त्रिगर्त कार्निवल में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन विभाग की ओर से मेगा इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें टूरिज्म विषय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हिमाचल में पर्यटन को रोजगार के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर 1,300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। पर्यटन विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन निगम के अधिकारियों को तीव्र गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में बच्चों की मांग पर जिला लाइब्रेरी को अब रात 12 बजे तक खुला रखा जाएगा, ताकि बच्चे अधिक समय तक पढ़ाई कर सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कॉलेज कैंपस के आर्ट्स ब्लॉक में 200 मीटर रास्ते को बनाने के लिए प्राकलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महाविद्यालय के सभागार में बिजली की निर्बाध सप्लाई के लिए जनरेटर खरीदने के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की। आरएस बाली ने आधिकारिक तौर पर कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न कलाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने मुख्यातिथि और अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. अजय चौधरी, डॉ. अजय कटोच, डॉ. संजय पठानिया, प्रो. नीरज, प्रो. दीपिका, तरसेम जरयाल, सुरेश पप्पी और निर्णायक मंडल के सदस्यों के अतिरिक्त महाविद्यालय का स्टाफ आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed