{"_id":"67c4afb49168446369028800","slug":"constable-recruitment-out-of-913-youth-only-48-could-pass-the-physical-efficiency-test-kangra-news-c-95-1-kng1004-167468-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती : 913 युवाओं में 48 ही पास कर पाए शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती : 913 युवाओं में 48 ही पास कर पाए शारीरिक दक्षता परीक्षा
Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही कांस्टेबल भर्ती के दौरान 1500 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए युव
धर्मशाला। पिछले तीन दिन से बारिश और मैदान की स्थिति ठीक न होने के बाद रविवार को पुलिस मैदान धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। रविवार को बुलाए गए 2,181 अभ्यर्थियों में से 1268 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस मैदान में 913 अभ्यर्थी ही ग्राउंड टेस्ट के लिए पहुुंचे, जिनमें केवल 48 ही आगामी चरण में पहुंच पाए। वहीं, 865 अभ्यर्थी मैदानी बाधा को पार नहीं कर पाए।
27 और 28 फरवरी को बारिश और 1 मार्च को पुलिस मैदान की दशा सुधारने के चलते प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया को जिला कांगड़ा के अभ्यर्थियों के लिए स्थगित करना पड़ा था। कांगड़ा पुलिस ने शनिवार को मैदान की हालत को भर्ती आयोजन के लिए सुधारा था। इसके चलते रविवार को भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया गया। हालांकि, रविवार को बुलाए गए अभ्यर्थियों ने ज्यादा रूचि नहीं दिखाई।
आज से महिला अभ्यर्थियों की भर्ती
एसपी कांगड़ा ने बताया कि रविवार को पुलिस भर्ती में ग्राउंड टेस्ट को 48 ही अभ्यर्थी पास कर सकें हैं। सोमवार से महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।