फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Considered the list of conveners and co-conveners

Kangra News: संयोजकों और सहसंयोजकों की अंतिम सूची पर किया विचार

Sun, 03 May 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 03 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Considered the list of conveners and co-conveners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ-पपरोला ने मासिक बैठक कर आगामी सत्र 2026-27 की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। बैठक शाखा कार्यालय पपरोला में अध्यक्ष अनुज आचार्य की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने 26 अप्रैल को नगरोटा बगवां में आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में कार्यक्रमों के संयोजकों, सहसंयोजकों एवं टोलियों की अंतिम सूची पर भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि यह सूची शीघ्र ही शाखा के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाएगी। शाखा के प्रेस सचिव आशीष सूद ने बताया कि शाखा की ओर से आवश्यकतानुसार अन्य सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया गया। बैठक में सचिव विपिन भारद्वाज, वित्त सचिव अमरनाथ, ट्रस्ट सचिव उदय सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मुल्खराज शर्मा, गतिविधि संयोजक शक्ति चंद राणा, सुनील कपूर, प्रीतम भारती और डॉ. देवेंद्र सूद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed