Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress's false guarantees have broken the state's economic backbone: Parmar

कांग्रेस की झूठी गारंटियों ने तोड़ी प्रदेश की आर्थिक रीढ़ : परमार

Tue, 10 Feb 2026 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Feb 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
Congress's false guarantees have broken the state's economic backbone: Parmar
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक आपातकाल की ओर बढ़ रहा है। झूठी गारंटियों और कर्ज के बोझ ने हिमाचल की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की हालिया प्रेजेंटेशन ने सरकार के सुधारों के दावों की पोल खोल दी है और यह सरकार के खिलाफ एक सरकारी चार्जशीट है।
विज्ञापन

यह जारी बयान में परमार ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार 8,500 करोड़ रुपये का वेतन-पेंशन एरियर और 5,000 करोड़ रुपये का डीए देने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की 2,000 करोड़ की देनदारियां अगले साल पर टाल दी गई हैं और सरकार केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए मैचिंग ग्रांट देने की क्षमता भी खो चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ का घाटा तय है। सरकार 10,000 करोड़ का नया कर्ज ले सकती है, जबकि पुराने कर्ज की अदायगी के लिए ही 13,000 करोड़ की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठी गारंटियों और गैर-जिम्मेदार फैसलों के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसका जवाब जनता समय आने पर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed