फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress took to the streets against inflation and petrol-diesel prices.

Kangra News: महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Sun, 24 May 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
Congress took to the streets against inflation and petrol-diesel prices.
बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस के तहत केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। -आयो
धर्मशाला। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों तथा देश में पैर पसारती महंगाई के खिलाफ शनिवार को जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने सड़कों पर उतरकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान धर्मशाला, बैजनाथ और सुलह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं और केंद्र सरकार पर आम जनता को आर्थिक संकट में धकेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ईंधन की बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल ढुलाई बढ़ गई है, जिससे खाद्य पदार्थों, सब्जियों और जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ईंधन कीमतों को नियंत्रित करने और महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर आंदोलन को और तेज करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि मध्यम वर्ग, गरीब और मजदूर पहले ही बेरोजगारी से त्रस्त हैं, ऊपर से इस महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। इस मौके पर पूर्व मेयर नीनू शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ में पेपर लीक और गिरते रुपये पर घेरा
बैजनाथ (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्य बाजार से चौबीन चौक तक रोष रैली निकाली। मुख्य विधायक किशोरी लाल और युवा नेता रविंद्र बिट्टू के नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के साथ-साथ नीट पेपर लीक मामला, देश की आर्थिक गिरावट और डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष शशि राणा, युकां अध्यक्ष अतुल चौधरी और एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कार्तिक राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल : चौहान
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में रैली निकाली। कांग्रेस नेता संजय सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है, जबकि गरीब, किसान, कर्मचारी और युवा आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बालकृष्ण, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नगरोटा बगवां में भी केंद्र के खिलाफ गरजी कांग्रेस
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला की मुख्य रैलियों के साथ ही नगरोटा बगवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी शनिवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल रोष मार्च निकाला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह की अगुवाई में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने बाजार में प्रदर्शन किया। मान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जो खाद्य पदार्थ और ईंधन सस्ते दामों पर मिलते थे, आज उनके दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी को परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस के तहत केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। -आयो

बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस के तहत केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। -आयो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed