फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress leader Subhash's brother loses, Dampha family wins

Kangra News: कांग्रेस नेता सुभाष के भाई हारे, डैंफा परिवार ने मारी बाजी

Sat, 30 May 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Subhash's brother loses, Dampha family wins
ग्राम पंचायत गारली से उपप्रधान के पद के विजेता संजय शर्मा अपने समर्थकों और परिजनों के साथ
सुशील शर्मा
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पंचायती राज चुनावों के नतीजों के बाद बिझड़ी ब्लॉक में कई राजनीतिक परिवारों की साख दांव पर लगी रही। किसी के घर जीत का जश्न मनाया गया, तो कहीं हार ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए।
चुनाव परिणामों को लेकर पूरे दिन क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म रहा। सबसे ज्यादा चर्चा वर्ष 2024 के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुभाष ढटवालिया के परिवार को लेकर रही। उनके सगे भाई विजय ढटवालिया ने कलवाल पंचायत से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन अपने ही क्षेत्र में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विजय ढटवालिया को 500 मत मिले, जबकि विजेता प्रत्याशी सुरेश ने 542 मत हासिल कर 42 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता सुभाष के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। वहीं, दूसरी ओर दलचेहड़ा पंचायत में भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी विकास कुमार की पत्नी अनीता पटियाल ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता को 629 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विनय को 472 मत मिले। गारली पंचायत में भी जिला परिषद बिझड़ी वार्ड से चुनाव लड़ रहे परमजीत डैंफा के परिवार ने बड़ी जीत हासिल की। उनके भाई संजय शर्मा ने उपप्रधान पद का चुनाव एकतरफा अंदाज में जीत लिया।

संजय शर्मा को 1204 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हंसराज को 364 मत प्राप्त हुए। संजय ने 840 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed