फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress is turning a 1984 riots accused into a role model: Gurmeet

1984 के दंगों के आरोपी को रोल मॉडल बना रही कांग्रेस : गुरमीत

Mon, 07 Sep 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
Congress is turning a 1984 riots accused into a role model: Gurmeet
बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी को महिमामंडित करने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि दंगों के दागी चेहरे को रोल मॉडल का दर्जा देना सिख समुदाय के साथ सरासर अन्याय है। रविवार को बैजनाथ में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

गुरमीत सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति पर 1984 के नरसंहार में लोगों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाने जैसे वीभत्स आरोप लगे हों, उसे कांग्रेस पार्टी में सम्मान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र और कथनी-करनी का अंतर खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सिख समाज अपने गौरवशाली इतिहास, शहादत और आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। यदि पार्टी का यही रवैया रहा, तो समाज सड़कों पर उतरकर विरोध जताने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था को प्रदेश की अब तक की सबसे निकम्मी सरकार करार देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं और जनता बुनियादी समस्याओं से घिर चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बयानबाजी छोड़कर जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करे। इस दौरान पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सरदार हरपाल सिंह, हरदेव सिंह, सुरेंद्र कपूर, विनीत कौर, सुरेंद्र सिंह, दिनेश मंगलेश और इंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed