फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress is anti-women: Kamal Sharma

महिला विरोधी है कांग्रेस : कमल शर्मा

Thu, 23 Apr 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 23 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Congress is anti-women: Kamal Sharma
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने की। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से मिलकर उन्हें महिला विरोधी कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के बारे में जानकारी दी। भाजपा के साथ मिलकर आगे की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन ने कार्य किया वह देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। महिलाओं को उनका हक दिलाने तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लड़ाई जारी रखेगी। कार्यक्रम में लदवाड़ा मंडल के महामंत्री जसबिंदर चौधरी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed