फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress is anti-poor, excluding eligible families from BPL list is a conspiracy: Parmar

कांग्रेस गरीब विरोधी, बीपीएल सूची से पात्र परिवारों को बाहर करना साजिश : परमार

Sun, 11 Jan 2026 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Congress is anti-poor, excluding eligible families from BPL list is a conspiracy: Parmar
परौर में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करे विपिन सिंह परमार। -स्रोत : पार्टी
सुलह (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने रविवार को सुलह के विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और गरीब विरोधी चेहरे का अब पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। सत्ता में आने से पहले राहत का ढोल पीटने वाली कांग्रेस आज प्रदेश की जनता और विशेषकर पात्र गरीब परिवारों के साथ खुला धोखा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को परौर, घिरथोली और कुरल में जनसमस्याएं सुनीं और आरोप लगाया कि बीपीएल सूची के चयन में सबसे बड़ा अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि सिफारिश और राजनीतिक पहचान के दम पर अपात्र लोग सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि असली हकदार गरीब परिवारों को जानबूझकर बाहर रखा गया है। यह महज प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि गरीबों के खिलाफ कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश है। सुलह में विकास कार्यों को रोकने पर भी जनता ने विधायक के सामने गहरा रोष जताया।
विज्ञापन

सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए परमार ने चेतावनी दी कि हिमाचल की जनता इस विकास विरोधी सरकार को आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। इस दौरान सरकार की नीतियों से तंग आकर परौर, घिरथोली और कुरल के कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालों में अवनीश कुमार, सागर कौंडल, मेहर चंद, अभिषेक, रवि और अंसित कुमार प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed