फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress government misleading the public on RDG: Dr. Rajiv

आरडीजी पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की सरकार : डॉ. राजीव

Sun, 15 Feb 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Feb 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Congress government misleading the public on RDG: Dr. Rajiv
भाजपा कार्यालय जसूर में संवाद सम्मेलन में उप​स्थित महिला कार्यकर्ता। -स्रोत : आयोजक
जसूर (कांगड़ा)। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आरडीजी के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। शनिवार को जसूर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला संवाद सम्मेलन के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि आरडीजी का बंद होना केवल हिमाचल के लिए नहीं, बल्कि 21 राज्यों के लिए लिया गया निर्णय है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वे राज्य हित में भाजपा सांसदों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी राजनीतिक मतभेद भुलाकर सांसदों के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से संवाद करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने इस गंभीर विषय पर पहल न करके प्रदेश के हितों को नुकसान पहुंचाया है। यूजीसी से जुड़े सवाल पर सांसद ने स्पष्ट किया कि इस विषय में जेपीसी का गठन हो चुका है और मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। इससे पूर्व महिला संवाद सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बजट 2026 की बारीकियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश काका और प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सीमा चंदेल महाजन ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed