{"_id":"6a21d27756e338563b08cea7","slug":"complete-the-four-lane-work-before-the-rains-dr-rajiv-kangra-news-c-95-1-kng1014-237715-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले पूरा करें फोरलेन कार्य : डॉ. राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले पूरा करें फोरलेन कार्य : डॉ. राजीव
Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांसद डॉ राजीव भारद्वाज नूरपुर में एनएचएआई अधिकारियों से बैठक करते हुए (जागरूक पाठक)
नूरपुर (कांगड़ा)। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने निर्माणाधीन फोरलेन के कार्यों में तेजी लाने, बरसात से पहले सर्विसलेन, कलवर्ट और नालियों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। वीरवार को उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), फोरलेन निर्माण कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने बताया कि भाली से चक्की तक निर्माणाधीन फोरलेन को बरसात से पहले दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सड़क किनारे बनी और निर्माणाधीन सर्विसलेन को ठीक करने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जसूर बाजार में बन रहे फ्लाईओवर के दोनों ओर की सर्विसलेन पर 10 दिनों के भीतर तारकोल बिछाया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी। सांसद ने नागाबाड़ी चौक की मरम्मत, छतरोली में अधूरे कार्यों को पूरा करने, बौड़ क्षेत्र में जल निकासी के लिए नालियां बनाने और नूरपुर से भाली तक फोरलेन के विभिन्न हिस्सों को ठीक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर इन कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 20 जून को दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी और निर्माण कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा की जाएगी। बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा, फोरलेन निर्माण कंपनी आईआरबी के सीजीएम हरप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।