फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complaint submitted to register FIR against choreographer Farah

Kangra News: कोरियोग्राफर फराह पर एफआईआर दर्ज करने के लिए सौंपी शिकायत

Fri, 14 Mar 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Complaint submitted to register FIR against choreographer Farah
धर्मशाला के पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता फरहान खान के ​खिलाफ एफआईआर करवाने पहुंचे अ​धिवक्ता
धर्मशाला। बॉलीवुड निर्देशक एवं कोरियोग्राफर फराह खान की ओर से हिंदुओं के प्रमुख त्योहार होली को लेकर की गई टिप्पणी पर हिमाचल के धर्मशाला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर शिकायत दी गई है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन कांगड़ा से धर्मशाला के अधिवक्ता विश्व चक्षु ने एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचकर फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विश्व चक्षु ने कहा कि कोरियोग्राफर फराह खान एक कुकिंग रियलिटी शो को जज करती नजर आ रही हैं। इसके एक एपिसोड में उन्होंने होली के त्योहार को लेकर एक कॉमेंट कर दिया था। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई थी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस भी पहुंची थीं। चक्षु का कहना है कि फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताया था, जिससे करोड़ों हिंदुओं के दिल को ठेस पहुंची है। होली के त्योहार पर युवाओं को छपरी कहकर उन्होंने सही नहीं किया है। उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसका कोई जवाब नहीं मिला है। अब धर्मशाला थाने में एसएचओ को शिकायत सौंपी गई है। साथ ही आगामी समय में अन्य तरीके से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed