फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Complaint lodged against sister-in-law in Bandbihar

Kangra News: बंडबिहार में ननद के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged against sister-in-law in Bandbihar
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत बंडबिहार गांव में घरेलू विवाद और गाली-गलौज को लेकर 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई गई। हालांकि बाद में मामला शांत होने पर शिकायतकर्ता ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि हेल्पलाइन 112 के माध्यम से कंचना देवी की शिकायत थाना पंचरुखी को प्राप्त हुई। शिकायत में घरेलू विवाद और गाली-गलौज की बात कही गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कंचना देवी ने बताया कि उसकी ननद सीमा देवी, जो मायके में ही रहती है, अक्सर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करती रहती है। इसी कारण उसने हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। हालांकि बाद में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मामला शांत हो चुका है और अब किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हो रहा। उसने कहा कि फिलहाल पुलिस के मौके पर आने की आवश्यकता नहीं है और यदि भविष्य में दोबारा विवाद होता है तो वह थाना में सूचना देगी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed