{"_id":"6ab7d2895b20d040090733b9","slug":"complaint-filed-withdrawn-the-next-day-questions-raised-over-action-regarding-dds-accounts-kangra-news-c-95-1-kng1046-257979-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिकायत दी, अगले दिन वापस ली, डीडीएस खातों की कार्रवाई पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिकायत दी, अगले दिन वापस ली, डीडीएस खातों की कार्रवाई पर सवाल
Sun, 27 Sep 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में शिकायत देने के एक दिन बाद बैंक ने लिया पत्र वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। कांगड़ा प्राथमिक सहकारी एवं कृषि विकास बैंक लिमिटेड नगरोटा सूरियां में डेली डिपॉजिट स्कीम (डीडीएस) के कुछ खातों में सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर बैंक की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राहकों की मांग पर बैंक के जीएम अनिल ने शुक्रवार को डीडीएस एजेंट के खिलाफ पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए शिकायतपत्र सौंपा था।
हालांकि, शनिवार को बैंक की ओर से उक्त शिकायतपत्र वापस ले लिया गया। इसकी पुष्टि पुलिस चौकी प्रभारी योगेश प्रिंगल ने भी की है। प्रभारी ने बताया कि बैंक ने शुक्रवार शाम को शिकायतपत्र दिया था, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मना किया था और शनिवार को बैंक ने शिकायतपत्र वापिस ले लिया।
इस संबंध में बैंक निदेशक जगमेल ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि डीडीएस एजेंट से खाताधारकों की पूरी राशि वापस करवाने के लिए बातचीत की गई है। उनका कहना था कि इसी वजह से पुलिस चौकी से शिकायतपत्र वापस लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, जब इस संबंध में डीडीएस एजेंट से बात की गई तो उसने कहा कि वह ग्राहकों से प्रतिदिन राशि एकत्र कर बैंक में जमा करवाता रहा है। एजेंट ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राहकों के पूरे पैसे लौटाने को लेकर उसकी किसी से कोई नई बातचीत नहीं हुई है।
मामले में बैंक और डीडीएस एजेंट के बयानों में अंतर सामने आने के बाद ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि उनके खातों में जमा राशि और बैंक रिकॉर्ड में अंतर की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब देखना यह है कि बैंक प्रबंधन डीडीएस खातों की कथित अनियमितताओं की जांच किस स्तर पर करवाता है और ग्राहकों की राशि को लेकर क्या ठोस कार्रवाई की जाती है।