{"_id":"679d26acccdcc589ef01b4c6","slug":"community-hall-will-be-built-in-dol-panchayat-kangra-news-c-95-1-ssml1020-163752-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डोल पंचायत में बनेगा सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डोल पंचायत में बनेगा सामुदायिक भवन
Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
डोल पंचायत में कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए लोग। संवाद
जवाली (कांगड़ा)। कृषि एवं पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने शुक्रवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत डोल में सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया। सवा करोड़ की लागत से बनने वाले इस मॉडर्न सामुदायिक भवन में पंचायत घर, कम्युनिटी हॉल और लाइब्रेरी की व्यवस्था होगी। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामुदायिक भवन का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सामुदायिक भवन के लिए भूमि दानकर्ता चंपा देवी पत्नी दिवंगत जगीर सिंह को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद कृषि मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के एसडीओ अमन रिहालिया, बीडीओ मनोज शर्मा और जल शक्ति विभाग के एसडीओ विजय नाग आदि उपस्थित रहे।