फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cobblestones are uprooted, potholes are increasing the troubles of drivers

Kangra News: कोबल स्टोन उखड़ा, गड्ढे बढ़ा रहे वाहन चालकों की परेशानी

Sat, 24 May 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cobblestones are uprooted, potholes are increasing the troubles of drivers
धर्मशाला के रैडक्रास कार्यालय के पास उखड़े कोवल स्टोन। संवाद
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के बिजली बोर्ड कार्यालय के पास एक बार फिर कोबल स्टोन उखड़ने लगे हैं। इससे सड़क के बीच गड्ढे बन गए हैं जो वाहन चालकों में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर यह खामी ऐसी जगह पर है, जहां से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कार्यालय महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी विभाग अब तक बेखबर बना हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले स्मार्ट सिटी की ओर से पाइप डालने के लिए सड़क को उखाड़ा गया था। इसके बाद यहां कोबल स्टोन भर दिया। अब इसके उखड़ने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की ओर से खोदी गई सड़कों को कई स्थानों से मिट्टी डालकर ही छोड़ दिया है। पालमपुर से कचहरी लिंक रोड में भी पिछले कई समय से गड्ढों से भरा गया।
विज्ञापन



सड़क पर पड़े गड्ढों की जानकारी मिली है। सड़क स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से उखाड़ी गई थी। जल्द ही विभाग की ओर से इन गड्ढों को भर दिया जाएगा। - दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धर्मशाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed