{"_id":"f7c825f34995e9959a010d5679408385","slug":"cm-virbhadra-in-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ नगरोटा पहुंचेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ नगरोटा पहुंचेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नगरोटा बगवां हलके में अपने दौरे के दौरान लगभग 50 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं सीएम की ओर से नगरोटा बगवां के लिए घोषित एसडीएम कार्यालय को लेकर परिवहन मंत्री जीएस बाली और ब्लॉक कांग्रेस सम्मान समारोह आयोजित करेगी।
विज्ञापन
इस प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को ओबीसी भवन में बैठक की गई। परिवहन मंत्री बाली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएम के दौरे को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बाली ने बताया कि सीएम सुबह 10 बजे बड़ोह में चंगर क्षेत्र को 15 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली एक पेयजल योजना का शिलान्यास करने के बाद नव घोषित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद बड़ोह रोड से उन्हें लगभग 11 बजे 250 दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ नगरोटा बगवां लाया जाएगा। यहां पर वह 4 करोड़ की लागत से पुनर्निर्मित होने वाले नगरोटा वाया चाहड़ी पठियार रोड का शिलान्यास करेंगे। गांधी मैदान के समीप आईपीएच एक्सईएन कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद आभार रैली में शिरकत करेंगे। बाली ने कहा कि हलके के पठियार और रौंखर में शीघ्र ही दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, मनोज मेहता, रोशन खन्ना, चरित चौधरी, डॉ राम स्वरूप चांद, पंचायत समिति अध्यक्ष निशा चौधरी, उपाध्यक्ष कपूर चंद, धर्म चंद, बुद्धि चंद, कांता मेहरा, मधु शर्मा, वीना ठाकुर, पूनम कपूर, अमर चंद वर्मा, मदन लाल, रमेश भंडारी, सतीश सरोत्री, चंद्रशेखर भरद्वाज और अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।