{"_id":"69e631b50893f0c259051116","slug":"cm-sukhu-arrives-in-jwalamukhi-will-lay-foundation-stone-for-electricity-boards-divisional-office-today-kangra-news-c-95-1-ssml1008-230751-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएम सुक्खू पहुंचे ज्वालामुखी, आज बिजली बोर्ड के मंडल कार्यालय का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएम सुक्खू पहुंचे ज्वालामुखी, आज बिजली बोर्ड के मंडल कार्यालय का करेंगे शिलान्यास
Tue, 21 Apr 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का स्वागत करते विधायक संजय रतन। -स्रोत : जागरूक पा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने प्रस्तावित दौरे के तहत सोमवार को ज्वालामुखी पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह पहुंचने पर विधायक संजय रतन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोमवार रात देहरा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की, जिसके बाद उन्होंने ज्वालामुखी विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ज्वालामुखी में विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे यहां विद्युत बोर्ड के डिवीजन कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे और 33 केवी सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ोतरी कार्यक्रम में भाग लेंगे। ज्वालामुखी में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33 केवी सब-स्टेशन की क्षमता 2×3.15 एमवीए से बढ़ाकर 2×5 एमवीए की जाएगी। इस क्षमता विस्तार से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज और कट की समस्या से राहत मिलेगी।
ज्वालामुखी में शिलान्यास और जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री का काफिला विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेगा। फतेहपुर में मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवाद