फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CM gave a gift of Rs 36 crore to Nagarota Bagwan

Kangra News: सीएम ने नगरोटा बगवां को दी 36 करोड़ रुपये की सौगात

Tue, 01 Jul 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
CM gave a gift of Rs 36 crore to Nagarota Bagwan
धर्मशाला के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का स्वागत करते हुए बाद चलते हुए वूल फे
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लिए 36 करोड़ रुपये की लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने नगरोटा-बगवां में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा 4.80 करोड़ रुपये की लागत से मलां से गुजरेहड़ा-पठियार-सकरेहड़ सड़क, 4.84 करोड़ रुपये की लागत से खरट-जंदराह-ऐरला-रोपा-करड़ियाणा सड़क की मैटलिंग, टारिंग कार्य और धरुं खड्ड पर 3.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33.40 मीटर पुल का शुभारंभ किया जो कलेड को कराली दा बाग गांव से जोड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने रंगेहड़-सदू-माल्मू से नेरा सड़क के निर्माण और नेरा खड्डा पर पुल और नगरोटा बगवां क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत अधोसंरचना विकास कार्यों की आधारशिला भी रखीं। इस मौके पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक आरएस बाली, विधायक संजय रतन, कमलेश ठाकुर और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed