फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cluster system will ignore teachers' interests: Sangh

क्लस्टर सिस्टम से शिक्षकों के हितों की होगी अनदेखी : संघ

Thu, 25 Sep 2025 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 25 Sep 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
Cluster system will ignore teachers' interests: Sangh
चढ़ियार (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चढ़ियार ने बुधवार को आयोजित विशेष बैठक में हिमाचल प्रदेश में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ विरोध जताया। बैठक में संघ सदस्यों ने कहा कि यह सिस्टम प्राथमिक शिक्षकों के हितों की अनदेखी करेगा और केंद्र मुख्य शिक्षक, मुख्य शिक्षक एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पदों की पदोन्नति प्रभावित होगी।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान देशराज ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के योगदान को दरकिनार कर ऐसे फरमान जारी किए जा रहे हैं, जो उनके हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से अपील की कि वे मामले में स्वयं हस्तक्षेप करें और केवल अधिकारियों तक इसे सीमित न रखें। देशराज ने शिक्षकों के लिए टेट पास अनिवार्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। बैठक में महासचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला पदाधिकारी हंसराज एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed