{"_id":"6ab7dc6ca58888b8e50efcce","slug":"cluster-1-won-the-title-in-the-under-14-girls-category-kangra-news-c-95-1-kng1020-257984-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंडर-14 बालिका वर्ग में क्लस्टर-एक ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंडर-14 बालिका वर्ग में क्लस्टर-एक ने जीता खिताब
Sun, 27 Sep 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
डीएवी आलमपुर में तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय राज्य खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर में आयोजित तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय राज्य खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल और योग के विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले करवाए गए। समापन समारोह में डीएवी स्पोर्ट्स के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं एआरओ एचपी जोन-सी कुलदीप सिंह गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बास्केटबाल के बालिका अंडर-14 वर्ग में क्लस्टर-एक ने प्रथम और क्लस्टर-सात ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में क्लस्टर-सात विजेता और क्लस्टर-एक उपविजेता रहा, जबकि अंडर-19 में क्लस्टर-सात ने पहला और क्लस्टर-आठ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-14 और अंडर-17 में क्लस्टर-चार विजेता रहा, जबकि अंडर-19 में क्लस्टर-आठ ने बाजी मारी।
पारंपरिक योग के अंडर-14 बालिका वर्ग में क्लस्टर-पांच प्रथम रहा। इसी वर्ग में क्लस्टर-पांच की दिव्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-14 बालक वर्ग में क्लस्टर-एक विजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में क्लस्टर-पांच और बालक वर्ग में क्लस्टर-चार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में क्लस्टर-पांच और बालक वर्ग में क्लस्टर-आठ विजेता रहा।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।