फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   civic amenities

जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां में किए 231 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

Fri, 20 Nov 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नगरोटा बगवां को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का तोहफा दिया। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जनसभा स्थल गांधी मैदान से सीएम ने 231 करोड़ की लागत वाले कुल 39 विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 52 करोड़ से संपन्न हो चुके 14 विभिन्न विकास कार्यों और 179 करोड़ से होने वाले कुल 25 भूमिपूजन शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने खुद माना कि प्रदेश भर यह पहली बार है कि इतनी बड़ी धनराशि कर शिलान्यास और उद्घाटन एक साथ हुए हों।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधायक अरुण कुमार कूका को एक जुझारू और लोकप्रिय विधायक की संज्ञा देते हुए कूका की हलके के लिए बुलंद पैरवी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए नुमाइंदे का यह कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई कर काम आए और इस मामले में कूका बेहतर कार्य कर रहे हैं। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि कूका ने अपने गुरु (जीएस बाली) से बहुत कुछ सीखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की बिना बजट के विकास कार्यों की परंपरा को समाप्त करके बजट का प्रावधान करके विकास कार्यों को अंजाम देने की परंपरा को आरंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल की राजनीति में जिला कांगड़ा की भूमिका का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा का विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री के माध्यम से विधायक कूका ने अपनी विधायक निधि से विभिन्न महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये की कुल 27 लाख रुपये की धनराशि भेंट की। इससे पहले कूका ने मुख्यमंत्री को पगड़ी, स्मृति चिन्ह और गुर्ज भेंट करके सम्मानित किया। जबकि मंच पर मौजूद मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों को पगड़ियां पहनाकर सम्मानित किया। जनसभा से पूर्व सीएम ने हटवास स्थित फल विधायन केंद्र और नगरोटा बगवां में एक सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed