{"_id":"66df81438ea2434cf70d4284","slug":"checking-of-vehicles-on-punjab-and-himachal-border-kangra-news-c-95-1-ssml1008-146565-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंजाब और हिमाचल सीमा पर गाड़ियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंजाब और हिमाचल सीमा पर गाड़ियों की जांच
Tue, 10 Sep 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
तलवाड़ा-संसारपुर टैरेस सीमा पर संयुक्त नाके के दौरान वाहनों की चैकिंग करते हुए हिमाचल और पंजाब
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरेस के साथ लगते पंजाब के ज़िला होशियारपुर की तलवाड़ा-संसारपुर टैरेस सीमा और रामगढ़ सिकरी में संयुक्त नाका लगाया गया। इस नाके में डीएसपी होशियारपुर जगदीश राज और उनकी टीम और दूसरी तरफ़ हिमाचल से संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज एसआई संजय शर्मा और उनकी टीम मौजूद रही। दोनों राज्य से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की गई।
पुलिस की ओर से संयुक्त नाका लगाकर लोगों को यह संदेश दिया कि नशा तस्कर और अपराधिक घटनाओं को लेकर हम साथ मिलकर काम करेंगे। ताकि सीमाओं पर होने वाली अवैध गतिविधियों लगाम लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
पुलिस की ओर से संयुक्त नाका लगाकर लोगों को यह संदेश दिया कि नशा तस्कर और अपराधिक घटनाओं को लेकर हम साथ मिलकर काम करेंगे। ताकि सीमाओं पर होने वाली अवैध गतिविधियों लगाम लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन