फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Character based education is the need : Prof. Bansal

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करे सीयू: शर्मा

Sat, 04 Sep 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Character based education is the need : Prof. Bansal
तकीपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि सीयू के कुलपति प्रो एसपी बंसल को सम्मानित करते - फोटो : Kangra
कांगड़ा। अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्रथम अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए विशेष सर्टिफिकेट कोर्सेज शुरू करे, जिसका लाभ महाविद्यालय के छात्रों को मिल सके।
विज्ञापन

कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ मानवता की सेवा और अच्छा चरित्र निर्माण करना है। उन्होंने शिक्षार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों ने भारतीय शिक्षा का विस्तार पूरे विश्व में किया था, आज उसी प्रकार चरित्र आधारित शिक्षा की अनिवार्यता है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्सेज और बहुविषय कोर्सेज को ग्रामीण छात्रों को सुगमता से उपलब्ध करवाने की बात कही। इनका मुख्य उद्देश्य रोजगार उन्मुखी होगा। शिक्षा नीति 2020 को अपने आप में एक संपूर्ण नीति बताते हुए कहा कि इस नीति के क्रियान्वयन से भारत पुन: विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ. भगवान दास ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंच का संचालन प्रो. श्रुति शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग से प्रो. विजय कुमार, प्रो. पवन धीमान, डॉ. स्नेह, डॉ. अश्विनी शर्मा, प्रो. लेखराज, प्रो. सतपाल, लाइब्रेरियन सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed