{"_id":"69de46ea5ec49fbce605af49","slug":"chaos-traffic-jams-and-security-concerns-were-raised-on-the-second-day-of-the-fair-kangra-news-c-95-1-kng1047-229688-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मेले के दूसरे दिन दिखी अव्यवस्था, जाम और सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मेले के दूसरे दिन दिखी अव्यवस्था, जाम और सुरक्षा पर उठे सवाल
Wed, 15 Apr 2026 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
हर बार 60 पुलिस जवान होते थे तैनात, इस बार संख्या 26 तक सिमटी
नावों बिना लाइफ जैकेट के पार करवाए जा रहे श्रद्धालु, हादसे का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्कड़ (कांगड़ा)। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर वैशाखी मेले के दूसरे दिन अव्यवस्था देखने को मिली। पंचतीर्थ से कुहना चौक तक जगह-जगह जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों और पैदल श्रद्धालुओं को घंटों परेशान होना पड़ा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई।
मौके पर यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए मात्र दो-तीन पुलिसकर्मी ही सक्रिय दिखे, जबकि पूर्व में ऐसे बड़े आयोजन के दौरान 50-60 पुलिस जवान तैनात किए जाते थे। इस बार कुल मिलाकर करीब 26 पुलिस कर्मियों के भरोसे व्यवस्था संभाली जा रही है। इससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुरक्षा के लिहाज से एक और गंभीर मामला सामने आया है। ब्यास नदी में नावों के जरिये श्रद्धालुओं को पार कराया जा रहा है, लेकिन अधिकांश लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। हाल ही में वृंदावन में हुए हादसे से भी प्रशासन ने कोई ठोस सबक नहीं लिया है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मेले में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उधर, देहरा के एएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण कुछ समस्याएं सामने आई हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन स्थिति को लगातार सुधार रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।