{"_id":"12f566d8a880ea32a13138ea9ab7c9c8","slug":"change-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम जीतकर लाओ हिमाचल में बदलाव : स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम जीतकर लाओ हिमाचल में बदलाव : स्मृति
ब्यूरो, अमर उजाला/धर्मशाला (कांगड़ा)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यूपीए सरकार ने आर्थिक तौर पर जो अन्याय हिमाचल से किया था वैसा मोदी सरकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मोदी सरकार की प्रधानमंत्री जन-धन योजना और सुरक्षा बीमा योजनाओं का घर-घर जाकर लोगों के बीच प्रचार करने करें। मनरेगा को लेकर मोदी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसमें मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा न कि किसी बिचौलिए की माध्यम से उन्हें पैसा मिलेगा। जिनके पास स्मार्ट फोन हैं, वे पदाधिकारी मोदी ऐप डाउनलोड करके बूथ स्तर पर साप्ताहिक बैठकें कर हर सप्ताह सरकार के फैसलों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
कार्यकर्ता तय करें कि हिमाचल में बदलाव की शुरूआत धर्मशाला में नगर निगम चुनाव में जीत के साथ की जाए। जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन जीत नहीं सके। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बैठकें लीं लेकिन भाजपा को कोई हरा नहीं सका। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किशन कपूर, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विपिन परमार, कांगड़ा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, पालमपुर अध्यक्ष विनय कुमार, चंबा कांगड़ा भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला, युवा नेता विशाल चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन