फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chamba's student hangs herself in the bathroom in Sakoh

सकोह में चंबा की युवती ने फंदा लगा कर दी जान

Sat, 21 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chamba's student hangs herself in the bathroom in Sakoh
धर्मशाला। राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में अध्ययनरत एक छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह धर्मशाला के समीप सकोह में रहती थी। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम के तहत सकोह में किराये के कमरे में रह रही धर्मशाला कॉलेज की छात्रा ने बाथरूम में दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। छात्रा की पहचान सुमित्रा उर्फ ज्योति निवासी गांव खडेर डाकखाना चरड़ा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। छात्रा का शव शुक्रवार सुबह धर्मशाला के साथ लगते सकोह क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन

पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed