{"_id":"67823df9c1a71dd5170cca09","slug":"central-government-should-strengthen-agricultural-and-rural-banks-sanjay-kangra-news-c-95-1-ssml1021-161430-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और ग्रामीण बैंकों को मजबूत करे केंद्र सरकार : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और ग्रामीण बैंकों को मजबूत करे केंद्र सरकार : संजय
Sat, 11 Jan 2025 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के संजय सिंह चौहान ने मांग की है कि कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों को केंद्र सरकार और मजबूत करें। अन्य बैंकों की अपेक्षा ये बैंक अधिक भरोसेमंद और सहायक होते हैं और कृषकों का विश्वासपात्र होते है, इसलिए इनके लिए अधिक प्रयास करने चाहिए। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिमाचल कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ही कृषि उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस व्यवस्था से जुड़े हुए कृषि आधारित बैंक कम ब्याज दरों पर अधिक से अधिक लोन कृषि के उपज को बढ़ाने के लिए देते हैं। नाबार्ड का गठन 12 जुलाई, 1982 को कांग्रेस की केंद्र सरकार द्वारा किया गया था। इसने न केवल प्रदेश, बल्कि केंद्र सरकार को भी बहुत आर्थिक फायदा दिया है।
केवल राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने साल 2022-23 में वित्तीय संस्थाओं को 1,07,015 करोड़ रुपये का लोन दिया था। वहीं, 31 मार्च, 2024 तक नाबार्ड ने राज्य सरकारों को 5,59,074 करोड़ रुपये की ऋण सहायता दी थी। नाबार्ड ने कई तरह के लोन दिए हैं। इसमें दीर्घकालिक पुनर्वित्त, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), वेयरहाउसिंग परियोजनाओं के लिए लोन, ग्रामीण सड़कों के लिए लोन, नाबार्ड ने कोविड-19 के बाद कृषि और ग्रामीण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष पुनर्वित्त योजनाएं भी शुरू की थीं। चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों द्वारा लगभग 1300 करोड़ की आर्थिक वृद्धि प्रदेश सरकारों दी जाती है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन