फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CCTV cameras will be installed in Aghanjar Mahadev temple premises

Kangra News: अघंजर महादेव मंदिर परिसर में स्थापित होंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in Aghanjar Mahadev temple premises
धर्मशाला। खनियारा स्थित अघंजर महादेव मंदिर में अब सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जा रहा है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि सभी गतिविधियों पर चौकस नजर रखी जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होमगार्ड की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




दरअसल, मंदिर महंत के समर्थकों और पुरानी मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के बीच अव्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। बार-बार के विवादों से परेशान होकर पुरानी मंदिर समिति ने पिछले माह सामूहिक इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


उपायुक्त कांगड़ा के निर्देश पर एसडीएम धर्मशाला ने नई मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया है। तहसीलदार सदर को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि समिति में बीडीओ धर्मशाला, वित्त एवं लेखा विभाग से सहायक नियंत्रक, जिला भाषा अधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि मंदिर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम ने मंदिर के सरकारी अधिग्रहण और भविष्य में मंदिर ट्रस्ट के अधीन रखरखाव की सिफारिशें तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर के पास सैकड़ों कनाल भूमि है, जिनमें से कुछ को पूर्व में अवैध रूप से बेचा जा चुका है। इन सौदों को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब नई प्रबंधन समिति मंदिर की जमीन व अन्य संपत्तियों का कितना संरक्षण कर पाती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।


एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्तन ने कहा कि अघंजर महादेव मंदिर में नई मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। मंदिर की संपत्ति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। यदि समिति को आवश्यकता महसूस होती है तो होमगार्ड की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed