फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cauliflower sold at Rs 10 per kg, ladyfinger price crosses Rs 100

Kangra News: फूलगोभी 10 रुपये प्रति किलो बिकी, भिंडी के दाम 100 रुपये पार

Mon, 10 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cauliflower sold at Rs 10 per kg, ladyfinger price crosses Rs 100
धर्मशाला/राजा का तलाब/पालमपुर। जिले के बाजारों में बेमौसमी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं तो मौसमी सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। लोकल सब्जियों के दाम गिरने से किसान परेशान हैं और उन्हें बीज की लागत भी पूरी नहीं हो रही है। जिलेभर में फूलगोभी 10 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि बेमौसमी सब्जी भिंडी के दाम 120 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं, शिमला मिर्च 100 और 120 रुपये के बीच, फ्रांसबीन 80 और 100 रुपये के बीच में बिक रही है।
विज्ञापन

धर्मशाला की सब्जी मंडी में प्याज 40 और टमाटर 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा मटर 60 रुपये किलो, गाजर 30 रुपये और फूलगोभी 20 से 30 रुपये प्रति किलो कीमत पर बिक रही है। उध, राजा का तालाब में रविवार को खुदरा बाजार में फूलगोभी 10 रुपये, पालक 10 रुपये, मूली 15 रुपये, आलू 15 रुपये, धनिया पत्ता 140 रुपये और टमाटर 25 रुपये प्रति किलो बिका। पालमपुर में फूलगोभी 20 रुपये प्रति किलो, बंदगोभी 20 रुपये, टमाटर 20 रुपये, शिमला मिर्च 60 रुपये, मटर 60 रुपये, फ्रासंबीन 60 रुपये, आलू 20 रुपये, प्याज 40 रुपये, घीया 80 रुपये और भिंडी 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है।
विज्ञापन







सब्जियों के दामों में बीते कुछ समय से का काफी गिरावट आई है। आमजन को तो इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। परंतु किसानों के लिए सब्जी उगाना इन दिनों का घाटे का सौदा प्रतीत हो रहा है। -बलकार सिंह पठानिया, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों सब्जी उगाना घाटे का सौदा है। मौसमी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आने से किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि इसका लाभ आमजन पूर्ण रूप से ले रहा है।

रणदीप सिंह पठानिया, किसान

सब्जी के मामले आमजन काफी राहत में है। जबकि सब्जियों के दामों में एकाएक गिरावट आने पर किसानों को बड़ी मार झेलनी पड़ है। मौसमी सब्जियों में गोभी और मटर का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।
सरुप सिंह गुलियाल, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed