फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cash stolen

मारंडा में व्यक्ति का थैला काट उड़ाए एक लाख

Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
cash stolen
मारंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। मारंडा बाजार में डाकखाने में पैसे जमा करवाने आए एक व्यक्ति की नकदी शातिर ने लड़ा ली। व्यक्ति मारंडा डाकखाने में एक लाख रुपये जमा करवाने आया था। शातिर ने थैला काटकर नकदी चोरी कर ली। पता चलते ही इसकी शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मारंडा डाकखाने में एक व्यक्ति पैसे जमा करवाने आया था। जब व्यक्ति अपने पैसे जमा करवाने के लिए डाकखाने गया तो उसे पेन कार्ड की फोटो कॉपी करवाने के लिए कहा गया। व्यक्ति लाल चंद निवासी खलेट पेन कार्ड की कॉपी करवाकर वापस डाकखाने आया तो थैले से पैसे गायब थे। शातिर ने थैला काटकर पैसे निकाल लिए थे।
विज्ञापन

इससे पहले भी मारंडा में 28 जून को एक वृद्ध महिला के 80 हजार रुपये शातिर उड़ा ले गया था। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed