फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cash and jewelry stolen from the house in broad daylight in Dhagwar

ढगवार में दिनदिहाड़े 45 हजार की नकदी और 13 के गहने चोरी

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from the house in broad daylight in Dhagwar
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत ढगवार के वार्ड नंबर-एक में वीरवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देते हुए 45 हजार की नकदी और 13000 के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वारदात ढगवार निवासी किरण कुमारी पति संतोष कुमार के मकान में अंजाम दी गई है। इस परिवार के तीन सदस्य हैं। घर का मालिक केबल टीवी का काम करता है। वह सुबह नौ बजे ही घर से चला जाता है। उनका बेटा कॉलेज में पढ़ता है। पत्नी घर के पास में लगी भागवत कथा को सुनने के लिए गई हुई थी। तीनों सदस्य घर के बाहर थे, तो चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

ढगवार की प्रधान सुषमा रानी और उपप्रधान मेहता राम ने बताया कि घर में चोरी ग्यारह बजे से दो बजे के करीब हुई है। उस समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। वहीं, इस बारे में गगल थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि इसके लिए एक टीम बनाई गई है जो जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed