{"_id":"613a528a8ebc3e69907864f0","slug":"cash-and-goods-stolen-by-breaking-the-lock-of-shop-in-tipri-kangra-news-sml383310718","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्परी में रात को दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्परी में रात को दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान ले गए चोर
विज्ञापन
गगवाल के गांव टिप्परी में चोरों ने दुकान का शटर और शीशा तोड़ उड़ाया सामान। -
- फोटो : Kangra
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पंचायत गगवाल के गांव टिपरी में बुधवार रात चोरों ने कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना का पता दुकानदार को तब चला, जब वीरवार सुबह सैर के लिए जा रहे बच्चों ने दुकान के टूटे ताले और शटर को खुला देखा, जिसकी सूचना उन्होंने दुकानदार के घर वालों को दी।
जब दुकानदार के घर वाले दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोर कपड़े व कॉस्टमेटिक की चीजों पर हाथ साफ कर गए हैं। इस घटना की सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। दुकानदार डिंपल काटल की पत्नी इंदु बाला ने बताया कि उनके पति किसी काम से घर से बाहर गए हैं। इस कारण वह कुछ दिनों से दुकान चला रहीं थीं। बुधवार रात आठ बजे दुकान बंद करके घर चली गईं थीं। सुबह उनको पता चला कि उनकी दुकान से चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोर रेडीमेड कपड़ों, कॉस्मेटिक, परफ्यूम आदि पर अपना हाथ साफ कर गए हैं।
उन्होंने बताया कि चोर चार हजार की नकदी और 50 से 60 हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं। एसएचओ थाना इंदौरा सुरिंदर धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।