फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case registered for raping minor

पुलिस थाना लंबागांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

Sun, 19 Sep 2021 08:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered for raping minor
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। क्षेत्र की एक नाबालिग ने चार लोगों के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नाबालिग ने लंबागांव थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा है कि वह तीन सितंबर को अपने गांव से दूसरे गांव ताई की पोती के जन्मदिन पर एक दिन पहले गई हुई थी। जहां वह एक सप्ताह रही, उसी दौरान एक दिन मेरे ताया ने शराब पी रखी थी और वह दिन को सो गए थे और ताई दिहाड़ी लगाने बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान ताई की बहु ने दो लोगों को बुला लिया और मेरे पास भेज दिया। उसने बताया कि वह एक व्यक्ति को जानती है। दोनों व्यक्ति जब ताई के घर आए तो वह कच्चे मकान के निचले कमरे में थी। वे दोनों उसे घर के ऊपर वाले कमरे में ले गए। जहां पर दोनों ने बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब एक दुष्कर्म कर रहा था तो दूसरा मेरी वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह दस सितंबर को ताई की बहू को बताकर अपने दोस्त से मिलने पालमपुर आ गई। दस सितंबर को दोस्त के घर रही। जब 11 तारीख को अपने घर आ रही थी तो उसे बस अड्डे पर उन दो व्यक्तियों में से एक काले का फोन आया कि तू कांगड़ा आ जा, नहीं तो तेरी भाभी के घर में जो तेरी वीडियो बनाई है, उसे वायरल कर दूंगा। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह डर गई और कांगड़ा चली गई। वहां से मुझे कोई और दो लोग ज्वालाजी में किसी होटल में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन वे लोग उसे नादौन बस अड्डे पर छोड़ गए, जहां से अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। लंबागांव पुलिस ने इस संबंध में लड़की के बयानों के आधार पर पोस्को एक्ट और धारा 376 के तहत चार लोगों और पीड़िता की भाभी पर आरोपियों का सहयोग करने को लेकर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed