{"_id":"6911cfaddcd5ef0586091fd8","slug":"cards-can-be-made-on-the-spot-for-entry-into-dharamshala-sports-complex-kangra-news-c-95-1-ssml1020-205086-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला खेल परिसर में प्रवेश के लिए मौके पर बना सकेंगे कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला खेल परिसर में प्रवेश के लिए मौके पर बना सकेंगे कार्ड
Tue, 11 Nov 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
बिना कार्ड किसी को भी नहीं मिलेगी ट्रैक में अभ्यास की एंट्री
युवाओं की सुविधा के लिए विभाग ने शुरू की कार्ड प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के खेल परिसर में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को मौके पर ही एंट्री कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। अब खेल परिसर में अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों को अपना कार्ड बनाने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने सिंथेटिक ट्रेक और इंडोर स्टेडियम में बिना आईकार्ड के आने वाले वाले खिलाड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, सिंथेटिक ट्रेक में प्रवेश पर सुबह और शाम के समय कर्मचारी खिलाड़ियों के कार्ड भी चेक करता है। पिछले दिनों विभाग की टीम में कई ऐसे लोग पाए थे जिनके पास खेल परिसर की एंट्री का कार्ड नहीं था और उन्हें ट्रेक से बाहर भी किया था। अब विभाग की ओर खेल परिसर में अभ्यास के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए मौके पर आईकार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत ट्रेक में शाम को तीन बजे से सात बजे तक विभाग कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्ड बनाएंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को विभाग की तय फीस चुकानी होगी। एक बार कार्ड बनने के बाद खिलाड़ियों को हर माह के हिसाब से फीस जमा करवाकर कार्ड को अपडेट भी करवाना होगा।
कोट
खेल परिसर में कुछ लोग विभाग की ओर से जारी आईकार्ड के बिना भी प्रवेश कर रहे थे। अब विभाग ने खेल परिसर में एंट्री के लिए सख्ती की है। अब वही खिलाड़ी प्रवेश करेगा, जिन्होंने कार्ड बना रखा है। खेल परिसर में शाम तीन से सात बजे के बीच विभाग ने मौके पर आईकार्ड बनाने की सुविधा शुरू की है। -रविशंकर, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
-- -- --