{"_id":"6afb5d23dc6946f6480aa1e0","slug":"cambridge-school-to-organize-a-mini-marathon-on-the-22nd-kangra-news-c-95-1-kng1046-266101-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 22 को कैंब्रिज स्कूल करेगा मिनी मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 22 को कैंब्रिज स्कूल करेगा मिनी मैराथन का आयोजन
Tue, 17 Nov 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। समाज से चिट्टे जैसी गंभीर बुराई को जड़ से मिटाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर की ओर से रविवार 22 नवंबर को पहली बार संकल्प मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य प्रिया कपिल की देखरेख में होने वाली इस ओपन प्रतियोगिता में क्षेत्र का कोई भी नागरिक और धावक हिस्सा ले सकता है।
सुबह 8:30 बजे स्कूल परिसर से शुरू होकर यहीं संपन्न होने वाली इस 12 किलोमीटर लंबी दौड़ का शुभारंभ एसडीएम ओपी यादव करेंगे। प्रतियोगिता को छह से 17 वर्ष, 18 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष व उससे अधिक की तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें विजेताओं के लिए एक लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक आशीष बुटेल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। संवाद