{"_id":"691384bad316961ba20dc224","slug":"call-to-make-panchakarma-services-accessible-to-the-masses-kangra-news-c-95-1-ssml1021-205305-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचकर्म सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचकर्म सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। वेलनेस पंचकर्म कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं इसे पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में वेलनेस पंचकर्म सेवाओं को जनमानस तक पहुंचाने, पर्यटकों को आकर्षित करने की रणनीति तैयार करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि वेलनेस पंचकर्म हिमाचल की समृद्ध आयुर्वेदिक परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है। इस पहल से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पपरोला को वेलनेस टूरिज्म की नई पहचान भी मिलेगी। होटल एसोसिएशन से आग्रह किया कि वे अपने होटलों में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को पंचकर्मा चिकित्सा और आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में जानकारी दें। निर्णय लिया गया कि वेलनेस पंचकर्म सेवाओं की जानकारी ब्रोशर, पोस्टर, सोशल मीडिया, होटलों, ट्रेवल एजेंसियों एवं पर्यटन स्थलों के माध्यम से आमजन और पर्यटकों तक पहुंचाई जाएगी। पर्यटकों के लिए विशेष वेलनेस पैकेज तैयार करने के सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला प्रदेश में आयुर्वेदिक शिक्षा और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र है। इस अवसर दलीप कुमार शर्मा, डॉ. चारु सुपहिया, बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, साडा के पर्यवेक्षक रणविजय आदि मौजूद रहे।