फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bus stops turned into parking lots, buses stopping on the road

Kangra News: बस स्टॉप बना दिए पार्किंग स्थल, सड़क पर रुक रहीं बसें

Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bus stops turned into parking lots, buses stopping on the road
नगर निगम धर्मशाला के शीला चौक में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए स्मार्ट रेन शेल्टर के बा
धर्मशाला। धर्मशाला शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्चकर बनाए गए बस स्टॉप अब पार्किंग स्थलों में तब्दील कर दिए हैं। निजी और सरकारी बसें सड़कों पर ही रुकने को मजबूर हैं। इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बने बस स्टॉप पर दिनभर निजी वाहन, टैक्सियां और दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। परिणामस्वरूप बस चालक बस स्टॉप तक पहुंच ही नहीं पाते और सड़क के बीचोंबीच या किनारे बस रोककर यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में राहुल, अरविंद, सुनील, अशोक और मनीष आदि का कहना है कि आए दिन यह समस्या शहर में बने बस स्टॉप पर देखने को मिलती है। खासकर स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से स्थापित किए गए स्मार्ट रेन शेल्टर के बाहर वाहन खड़े देखे जाते हैं। आधुनिक बस स्टॉप तो बना दिए लेकिन उनकी निगरानी और उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि बस स्टॉप पर मनमर्जी से पार्क किए जा रहे वाहनों की व्यवस्था को रोक लगाई जाए ताकि लोगों को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। उधर, इस बारे में नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। शीघ्र इस इस विषय में उचित कदम उठाए जाएंगे।

नगर निगम धर्मशाला के शीला चौक में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए स्मार्ट रेन शेल्टर के बा

नगर निगम धर्मशाला के शीला चौक में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए स्मार्ट रेन शेल्टर के बा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed