{"_id":"64f38d9dde82da1d5702f394","slug":"bus-service-did-not-start-even-after-the-orders-of-deputy-chief-minister-kangra-news-c-95-1-kng1002-9482-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उपमुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी शुरू नहीं हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उपमुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी शुरू नहीं हुई बस सेवा
Sun, 03 Sep 2023 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। पठानकोट से लेकर हरिद्वार तक बस सेवा शुरू किए जाने के मामले में अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने से लोगों में रोष दिखने लगा है। हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस रूट पर बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर हरी झंडी भी दे दी थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। लोग इंतजार में हैं कि कब इस रूट पर बस सेवा शुरू होगी। हालांकि इस बारे में उपमुख्यमंत्री ने देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक को आदेश किए थे कि वह पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधक से इसके बारे में बात करके आगामी कार्रवाई करें लेकिन अभी तक बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालांकि देहरा डिपो के आरएम ने इस बाबत पठानकोट डिपो के आरएम को सूचित कर दिया है और आरएम पठानकोट ने भी अपने उच्च अधिकारियों को शिमला में भी इस बाबत अवगत करवा दिया है लेकिन अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पठानकोट से हरिद्वार जो बस सेवा वाया जवाली, नगरोटा सूरियां, हरिपुर गुलेर से शुरू करने के उपमुख्यमंत्री ने आदेश किए हैं। जो लोग हरिद्वार में अपने कार्य के लिए जाते हैं उन्हें काफी राहत मिलेगी। वहीं, लोगों का कहना है कि इस बस को रात्रि बस सेवा के रूप में शुरू किया जाए जो शाम को करीब छह बजे पठानकोट से चले और इसकी वापसी रूट भी हरिद्वार से रात्रि के समय ही निर्धारित किया जाए।
पठानकोट-हरिद्वार बस वाया हरिपुर-देहरा चलाने को लेकर उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे। इसको लेकर पठानकोट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को सूचित कर दिया है। यह बस पठानकोट डिपो से संचालित की जानी है। उनकी ओर से प्रक्रिया पूरी करके ही यह बस चलाई जाएगी।-- कुशल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, देहरा।
पठानकोट से लेकर हरिद्वार तक बस चलाए जाने के बारे में जो निर्देश उपमुख्यमंत्री की ओर से किए गए हैं। उनके बारे में उन्हें आरएम देहरा से जानकारी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जैसे ही वहां से कोई निर्देश मिलते हैं, इस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -गोपाल सिंह, आरएम, पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-हरिद्वार बस वाया हरिपुर-देहरा चलाने को लेकर उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे। इसको लेकर पठानकोट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को सूचित कर दिया है। यह बस पठानकोट डिपो से संचालित की जानी है। उनकी ओर से प्रक्रिया पूरी करके ही यह बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
पठानकोट से लेकर हरिद्वार तक बस चलाए जाने के बारे में जो निर्देश उपमुख्यमंत्री की ओर से किए गए हैं। उनके बारे में उन्हें आरएम देहरा से जानकारी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जैसे ही वहां से कोई निर्देश मिलते हैं, इस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -गोपाल सिंह, आरएम, पठानकोट।
विज्ञापन