{"_id":"626add30eb559e0e7f7e07da","slug":"bullet-motorcycle-recoverd-from-punjab-kangra-news-sml4071591101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर से चोरी हुआ रॉयल इनफील्ड पुलिस ने पंजाब से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर से चोरी हुआ रॉयल इनफील्ड पुलिस ने पंजाब से किया बरामद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर से पिछले दिनों चोरी हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने पंजाब से बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
पिछले दिनों पालमपुर बाजार से एक शोरूम के बाहर खड़े बुलेट को किसी ने चोरी कर लिया था। यह बुलेट कृषि विवि में पढ़ रहे एक छात्र के भाई का था। आरोपियों ने इस बुलेट का नंबर भी मिटा दिया था और उसे सड़क पर दौड़ा रहे थे। पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर के युवक अमृत कुमार (25) को शक के आधार पर पकड़ा था।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुलेट को पंजूरा गांव (पंजाब) से बरामद किया। आरोपी अमृत कुमार को भी पुलिस पालमपुर साथ ले आई है। डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह मामले की पुष्टि की। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।