फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Budget stuck, waiting for synthetic strip production

Kangra News: बजट अटका, सिंथेटिक स्ट्रिप निर्माण का इंतजार

Thu, 15 May 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 May 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Budget stuck, waiting for synthetic strip production
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित खेल परिसर में प्रस्तावित सिंथेटिक स्ट्रिप के निर्माण में बजट का रोड़ा अटक गया है। अब तक विभाग को इसके लिए खेल निदेशालय से वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण न तो सिंथेटिक स्ट्रिप डालने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो पाई और न ही निर्माण कार्य।
विज्ञापन

हर साल खेल विभाग द्वारा विधायक प्राथमिकता योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि दी जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष धर्मशाला के विधायक ने खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक के साथ 60 मीटर लंबी छह लेन वाली सिंथेटिक स्ट्रिप बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

स स्ट्रिप के निर्माण से उभरते धावकों को प्रशिक्षण में सुविधा और अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को लाभ मिलना था। जिला खेल विभाग ने सिंथेटिक स्ट्रिप के लिए प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली थीं। मगर बजट के अभाव में फिलहाल यह परियोजना अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि बजट उपलब्ध होते ही सिंथेटिक स्ट्रिप का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसका लाभ खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed